MP News: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा बोली- मोदी सरकार का खेल बेनकाब

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Apr 2026 04:49 PM IST

भोपाल में कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने इसे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए जल्द से जल्द आरक्षण लागू करने की मांग की है और संकेत दिए हैं कि इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।

विस्तार

भोपाल में महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया है। ओझा ने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़ना सरकार की सोची-समझी रणनीति थी, जिससे इसे लागू करने में देरी हो। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ कदम बताते हुए कहा कि विपक्ष की एकजुटता के चलते यह प्रयास सफल नहीं हो सका

Leave Comments

Top