Year Ender 2025: खाकी पर दाग, रिश्तों में दगा और दरिंदगी की इंतेहा! 2025 के वो कांड जिनसे शर्मसार हुआ MP

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Dec 2025 07:15 AM IST

वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश की वो जघन्य अपराध जिन्होंने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इंदौर का सोनम-राजा हत्याकांड हो या भोपाल का शाकिर मछली लव जिहाद कांड। दोनों ही घटनाओं ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इसके अलावा कांस्टेबल सौरभ शर्मा के कैश-सोना कांड हो या सिवनी के सीएसपी पूजा पांडे घूसकांड। दोनों ही घटनाओं ने खाकी की साख गिराई। खंडवा महिला गैंगरेप की बर्बरता ने मानवता को ही शर्मसार कर दिया।

Year Ender 2025: Crimes in Madhya Pradesh From Betrayal to Brutality Criminal Records

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश को झकझोर देने वाले अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

वर्ष 2025 की विदाई में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। यह वर्ष मध्य प्रदेश के लिए कई मायनों में यादगार रहा। इस साल प्रदेश ने कई ऐसे अपराध देखे जिनकी चर्चा पूरे देश में रही।  इस ईयर एंडर में हम उन बड़े अपराधों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

शादी के 12 दिन, हनीमून की खूबसूरत वादियां और फिर... एक खौफनाक अंत!
बीते वर्ष 2025 में देशभर के शादीशुदा जोड़ों में दहशत भर देने वाला एक कांड मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सोनम और राजा की शादी और हनीमून ट्रिप की कहानी ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने 11 मई 2025 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों 23 मई को मेघालय के शिलांग और सोहरा के आसपास हनीमून मनाने गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों लापता हो गए। इसके बाद जो हुआ उसने पूरे देश में हलचल मचा दी। 
राजा का शव मिलने पर बड़ा खुलासा
शादीशुदा जोड़े के यूं अचानक लापता होने के पीछे तमाम कहानियां बनने लगीं। मध्य प्रदेश से लेकर मेघायल से तक सरकार और प्रशासन हिल गया। तमाम कोशिशों के बाद स्थानीय पुलिस की तलाश एक जगह रुकी। अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां तब बन गईं जब 2 जून 2025 को राजा का शव सोहरा के पास एक गहरी घाटी में मिला। शरीर पर साफ चोटों के निशान थे और हत्या की आशंका उजागर हुई। सोनम का क्या हुआ पुलिस के लिए ये अब भी बड़ा सवाल था। तमाम कयासों और तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के पास एक ढाबे पर सोनम की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना था कि वह हत्या की साजिश में शामिल थी और साथी आरोपियों के साथ भाग रही थी।                                                                                           हत्या के रची गई थी साजिश
एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने पाया कि सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा राजा की हत्या की साजिश रच रहे थे। सोनम कथित तौर पर राजा से पहले से रिश्ते में थी और उसने राज और तीन अन्य अभियुक्तों को कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में प्रेरित किया। राजा को सोहरा के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उन तीनों ने चाकू/छुरी से हमला कर हत्या की, जबकि सोनम कथित रूप से वहीं मौजूद थी। 

Year Ender 2025: Crimes in Madhya Pradesh From Betrayal to Brutality Criminal Records

Year Ender 2025: ड्रग्स और जिहाद मामले में घिरे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला शाकिर मछली कांड
2025 में भोपाल में लव जिहाद और उससे जुड़े लड़कियों के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, ड्रग्स तथा धार्मिक दबाव के आरोपों का मामला व्यापक रूप से सुर्खियों में रहा। 2025 में भोपाल में लव जिहाद और उससे जुड़े लड़कियों के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, ड्रग्स तथा धार्मिक दबाव के आरोपों का मामला व्यापक रूप से सुर्खियों में रहा। भोपाल में सकल हिंदू समाज नामक संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शारिक मछली को लव जिहाद और दुष्कर्म केस का मास्टरमाइंड बताया। उन्होंने कहा कि कथित अपराधों में नाबालिगों के साथ भी बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम उल्लंघन जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
भोपाल में कुछ युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर नशा देकर शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही साथ धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया गया। धार्मिक स्वतंत्रता पर भी दबाव का आरोप लगा। 
अगस्त 2025 में भोपाल प्रशासन ने मछली परिवार की कथित अवैध 10 करोड़ की कोठी को जमींदोज कर दिया, जिसे आरोपियों की अवैध गतिविधियों से जोड़ा गया था। यह कार्रवाई ड्रग्स, लव-जिहाद और महिलाओं के शोषण से जुड़े आरोपों के बाद की गई थी।

Year Ender 2025: Crimes in Madhya Pradesh From Betrayal to Brutality Criminal Records

Year Ender 2025: कांस्टेबल सौरभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
वर्दी की आड़ में कुबेर का खजाना
मध्य प्रदेश में वर्ष 2024-25 का सबसे विवादित और सनसनीखेज घोटाला तब सामने आया जब भोपाल के पूर्व परिवहन विभाग के कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े कई करोड़ रुपये के नकद, सोने-चांदी और संपत्ति का खुलासा हुआ। यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार, संपत्ति छुपाने और मनी लॉन्ड्रिंग के संदिग्ध जाल का प्रतीक बन गया। घटना की शुरुआत तब एक कार से 52 किलो सोना और लगभग 10-11 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। यह कार भोपाल के मेंडोरी जंगल में मिली थी, जहां एक इनोवा कार में भारी मात्रा में सोना और नकद रखे मिले। यह कार सौरभ शर्मा के करीबी सहयोगी चेतन सिंह गौड़ की नामित थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। 
इसी बीच लोकायुक्त पुलिस ने दिसंबर 2024 में सौरभ शर्मा के दो पते, उनके परिवार और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 7.98 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, सोना-चांदी और दस्तावेज बरामद किए गए, जो उनकी नौकरी की तलब के अनुपात में असामान्य थे। बरामद संपत्ति में कैश, सिलो प्लेट, जेवर, वाहन और संपत्ति के कागजात शामिल थे।
इन खुलासों के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में धनशोधन के तहत केस दर्ज किया। सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को फरवरी 2025 में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। ED की जांच में पता चला कि यह समूह कंपनियों और परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्में बनाकर अवैध धन को निवेश और संपत्ति में बदल रहा था। कोर्ट में अब तक की कार्यवाही में बेल याचिकाओं को खारिज किया जा चुका है और मामले की तफ्तीश जारी है। उच्च न्यायालय में भी सुरक्षा से जुड़े आवेदन पर सुनवाई हो चुकी है, जिसमें अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियों के पास प्राथमिक सबूत मौजूद हैं। 

Year Ender 2025: Crimes in Madhya Pradesh From Betrayal to Brutality Criminal Records

Year Ender 2025: सीएसपी पूजा पांडे। - फोटो : अमर उजाला
जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक, करोड़ों की लूट
वर्ष 2025 में सिवनी के एक घूसकांड ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया। सीएसपी पूजा पांडे से जुड़ा हवाला-लूट और पुलिस भ्रष्टाचार कांड ने खाकी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। इस मामले में एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे और जांच, गिरफ्तारी तथा कोर्ट कार्यवाही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी।
मामले का प्रारंभिक खुलासा
8-9 अक्तूबर 2025 की रात सिवनी के NH-44 सीलादेही बायपास पर पुलिस ने एक कार को रोका, जिसमें कथित रूप से लगभग 2.96 करोड़ रुपये (हवाला रकम) लाने की सूचना मिली थी। यह रकम नागपुर की ओर जा रही थी और इसे व्यवसायी से जब्त बताया गया था। उस कार्रवाई में अपने ही साथी पुलिसकर्मियों पर रकम को दबा लेने का आरोप लगा, जिसके चलते मामला बड़ा विवाद बना। 
पुलिस पर लूट एवं भ्रष्टाचार के आरोप
पूजा पांडेय के नेतृत्व वाली टीम पर आरोप था कि जब कार को रोका गया, तो रकम को सही तरीके से कानूनी प्रक्रियाओं के तहत नहीं संभाला गया, बल्कि टीम ने लगभग 1.45 करोड़ रुपये अपने पास रख ली। व्यापारी ने रुपये वापस लेने पर पुलिस से 25.6 लाख रुपये की कमी होने का आरोप लगाया।
FIR और निलंबन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले को कानून व्यवस्था और भरोसे का उल्लंघन बताते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। FIR दर्ज की गई जिसमें सीएसपी पूजा पांडे समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, गलत तरीके से रोकना, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। उच्च अधिकारियों ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। इसमें SDOP पूजा पांडे के साथ-साथ बंडोल थाना प्रभारी और अन्य आरक्षक भी शामिल थे।

Year Ender 2025: Crimes in Madhya Pradesh From Betrayal to Brutality Criminal Records

Year Ender 2025: खंडवा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
रूह कंपा देने वाली दरिंदगी! खंडवा बर्बरता कांड
खंडवा बीते वर्ष महिला से बर्बरता का मामला एक मामला सामने आया जिसने पूरे देश को हिलाकर मचा दी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बच्चेदानी निकलने का ये मामला जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वर्ष 2025 में सामने आया। एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है, जिसमें एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बर हिंसा की गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
24-25 मई 2025 की रात को खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोकर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला की बच्चेदानी तक बाहर निकाल दी। घटना के बाद घायल महिला को घर लाया गया, जहां उसने आरोपियों के नाम अपने बेटे और परिवार को बताए। इसके बाद महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली।
पुलिस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ इतनी क्रूरता से हिंसा की कि उसके शरीर पर गंभीर आंतों की चोटें आईं और अंत में बहुत खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में यह भी दावा किया गया कि अंगों को नुकसान पहुंचाया गया था।

Leave Comments

Top