सेमरिया में निकाय अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा
भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने परचम लहराया है। वहीं पार्षद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला। सात स्थानों पर हुए उपचुनाव में चार पर भाजपा ने कब्जा जमाया हैं। वहीं कांग्रेस को दो और एक पर निर्दलीय को जीत मिली हैं।
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय में हुए उपचुनाव का परिणाम जारी हो गया है। सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से पदमा रोहिणी कुशवाहा ने जीत का परचम लहराया है। वहीं पार्षद उपचुनाव के परिणाम में भाजपा आगे रहीं। सात जगह हुए पार्षद उपचुनाव में चार पर भाजपा ने बाजी मारी हैं। जबकि दो जगह कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रीवा के सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल करने पर पदमा रोहिणी कुशवाहा को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अत्याचार, अन्याय और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अब पूरी तरह त्रस्त है और इसका असर हाल के चुनावी परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। सेमरिया की यह जीत सिर्फ़ एक नगर परिषद की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश भर में बदलाव के पक्ष में बन रही जनभावना का स्पष्ट संकेत है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।