बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का प्रभार
भोपाल : शुक्रवार, जून 19, 2026, 14:30 IST
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू प्रो. एस. के. जैन द्वारा प्रस्तुत त्याग-पत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है।
राज्यपाल श्री पटेल ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत प्राप्त कुलाधिपति की शक्तियों के तहत विश्वविद्यालय के नये कुलगुरू की नियुक्ति होने तक कार्य संपादन के लिए संकायाध्यक्ष, प्रबंध संकाय, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरू के पद पर कार्य करने के लिए नामांकित किया है।
अजय वर्मा