अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे मुख्य अतिथि

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:36:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 10:36:25 PM (
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे मुख्य अतिथि

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल( फाइल फोटो)

HighLights

  1. टीटी नगर स्टेडियम में सुबह छह बजे से होगा सामूहिक योग कार्यक्रम
  2. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
  3. योगासन, प्राणायाम और ध्यान का कराया जाएगा सामूहिक अभ्यास

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती भोपाल महानगर एवं मध्य प्रदेश योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रातः छह बजे से तात्या टोपे स्टेडियम, टीटी नगर भोपाल में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" निर्धारित की गई है।

अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देना है। आयोजन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा तथा नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वाष्णेय वक्ता के रूप में योग के वैज्ञानिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयामों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा करेंगे।

अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह

आरोग्य भारती एवं मध्य प्रदेश योग आयोग ने भोपाल के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं एवं योग प्रेमियों से इस सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


Leave Comments

Top