उद्धव की दो टूक : 'भरोसा नहीं तो पद छोड़ दूंगा, 30 साल BJP संग रहकर विलय नहीं किया; कांग्रेस से कैसे करेंगे'

पीटीआई, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2026 09:48 PM IST

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस में विलय की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने 6 सांसदों की बगावत के बाद मतदाताओं से माफी मांगी और दावा किया कि इस संकट से शिवसैनिक निराश नहीं बल्कि और मजबूत हुए हैं। उन्होंने क्या-क्या कहा? जानिए...

uddhav thackeray speech shiv sena ubt 60th foundation day mumbai bjp congress

उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस के साथ पार्टी के विलय की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उद्धव ठाकरे ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब हमने 30 साल के गठबंधन के बाद भी भाजपा के साथ अपनी पार्टी का विलय नहीं किया, तो फिर कांग्रेस के साथ विलय करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। 

Leave Comments

Top