ई अटेंडेंस पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी भोपाल में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ई अटेंडेंस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि प्रोविजन पीरियड संबंधी कोर्ट के आदेश पर अमल हो। पुरानी पेंशन बहाल की मांग है। इसे लेकर तीन संगठनों ने मोर्चा खोला है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ और मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। 11 सूत्रीय मांगों के लेकर तीन संगठनों के लोगों ने विरोध जताया और डिमांड पूरी करने की बात कही है। कर्मचारी कल शुक्रवार को फिर मैदान में उतरेंगे। सरकारी सेवा में 3 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नाम परिवर्तित करने की भी मांग है। कल संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 7 कर्मचारी संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कर्मचारियों ने कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता और राहत प्रदान की जाए, कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिए गए फैसले के आधार पर वर्ष 2019 से नवनियुक्त कर्मचारियों को 70-80-90 प्रतिशत वेतन देने के आदेश पर तत्काल रोक लगाई, जाकर पिछली तिथि से एरियर दिया जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जनजातीय विभाग में पदस्थ शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतनमान शीघ्र दिया जाए, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के लिपिको की भांति ग्रेड पे दिया जाए और ई अटेंडेंस पर तत्काल रोक लगाई जाने सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया।

Leave Comments

Top