मेक्सिको का एज्टेका स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फुटबॉल विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है। लगभग सभी बड़ी टीमें अब तक छोटी टीमों के आगे संघर्ष करती नजर आई हैं। फिर चाहे बात अर्जेंटीना की हो या फ्रांस और या फिर स्पेन की। लगभग सभी टीमों को छोटी या कम प्रचलित टीमों के आगे संघर्ष करना पड़ा है। अब पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं 6 जुलाई को सुबह 5.30 बजे (भारतीय समयानुसार) खेले जाने वाले इंग्लैंड और मेक्सिको के मैच पर। यूं तो इंग्लैंड की टीम पारंपरिक तौर पर मजबूत मानी जाती रही है, लेकिन 2026 के फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रही मेक्सिको की टीम भी काफी असरदार है। खासकर अपने मैदानों पर, जहां खिलाड़ियों का अनुभव पुराना ह
हालांकि, इस बार मुकाबले में अनुभव ही नहीं, बल्कि एक स्टेडियम की लोकेशन भी फुटबॉल विश्व कप में बड़ी भूमिका अदा करने वाली है। यह स्टेडियम है मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में मौजूद एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम, जो कि खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त चुनौती पेश करने वाले मैदानों में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई, जो कि इसे खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बना देती है।