Manipur: युमनाम खेमचंद सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी ली शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 06:20 PM IST

Manipur: भाजपा मणिपुर विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल अजय भल्ला ने उन्हें लोक भवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले 62 वर्षीय खेमचंद सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।  

Yumnam Khemchand Singh takes oath as the Chief Minister of Manipur
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर को लंबे राष्ट्रपति शासन के बाद अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। मार्शल आर्ट के धुरंधर मैतेई समुदाय के युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ली। इससे पहले आज उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।  


Leave Comments

Top