इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के नजदीक फेरी में लगी भयानक आग, 4 की मौत, लोग 41 लापता

नई दिल्ली. इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार यानि दो अगस्त को एक यात्री फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत गई. वहीं 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर सहित कुल 271 लोग सवार थे. रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया   था. वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकसर जा रही थी. इस बीच जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लग गई.

इंडोनेशिया में इससे करीब एक वर्ष पहले भी फेरी में आग लगने की एक जानलेवा घटना सामने आई है. जुलाई 2025 में उत्तरी सुलावेसी प्रांत के करीब एक यात्री जहाज में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी. इस दौरान करीब 150 लोगों को बचाया गया था.

280 लोगों को लेकर निकला था

KM Barcelona  5 नाम का यह जहाज करीब 280 लोगों को लेकर निकला था. बीते साल 19 जुलाई को प्रांत की राजधानी मनाडो ने करीब समुद्र में सफर के दौरान में आग लग गई थी. वर्ष 2025 की इस घटना के अलावा भी इंडोनेशिया में फेरी में आग लगने और समुद्री हादसों के कई मामले सामने आ चुके हैं.

14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया

मई 2021 में टर्नेट से रवाना होने के कुछ वक्त के बाद मोलुक्का सागर में KM Karya Indah फेरी में आग लग गई थी. आग लगने के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को समुद्र में कूदकर जान बचाई. अधिकारियों और स्थानीय मछली पकडऩे वाली नौकाओं की मदद से सभी 181 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं यात्रियों में 22 बच्चे भी शामिल थे. इस बड़े हादसे किसी की मौत होने की खबर नहीं सामने आई थी.


Leave Comments

Top