उप चुनाव रिजल्ट : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, दतिया में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

नई दिल्ली. बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था. 3 अगस्त को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.  तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जिनके सामने कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह हैं. 

वहीं, बिहार की बांकीपुर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. यहां बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. यहां से प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार से काफी आगे हैं, उधर, गुजरात की मांजलपुर सीट पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। यहां बीजेपी के सतीश पटेल का मुकाबला कांग्रेस के भीखाभाई रबारी से है. जबकि एमपी की दतिया सीट पर कांटे का मुकाबला है. यहां पर फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं.

बांकीपुर से प्रशांत किशोर काफी आगे

बिहार की बांकीपुर सीट पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इसी के साथ प्रशांत किशोर ने 6011 वोटों से बढ़त बना ली है. प्रशांत किशोर को कुल 20059 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के नीरज कुमार 14048 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं आरजेडी की रेखा कुमारी 3983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं.

गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा केंडीडेट काफी आगे

गुजरात के वडोदरा के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. नौवें राउंड के आखिर में सतीश पटेल 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के भीखा रबारी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं, उन्हें नौवें राउंड के आखिर में 12,027 वोट मिले हैं. वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर छठवें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 1786 वोटों से आगे चल रहे हैं.

एमपी के दतिया में 5 राउंड के बाद कांग्रेस आगे

दतिया में 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 20739 वोट मिले हैं. कांग्रेस के घनश्याम सिंह को कुल 21047 वोट मिले हैं. आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 8877वोट मिले हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में महज 308 वोटों का अंतर है. 


Leave Comments

Top