Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; 18 मजदूर अंदर फंसे, दो को निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 13 Aug 2026 07:48 PM IST

Chamoli News: विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए।

Chamoli Landslide in under construction tunnel of Vishnuga Pipalkoti Hydroelectric Project Many workers injure
 
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान 18 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, दो को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 6 बजकर 10 मिनट पर निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा आता देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 18 मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक दो मजदूरों को निकाला गया है।

Leave Comments

Top