भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 14, 2026, 21:24 IST
एमएस एमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने स्वतंत्रता दिवस की 80वी वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा है यह पुण्य दिवस हम सब के लिए हर्षोल्लास, उमंग और गर्व के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का दिन है। स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व और सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों, वीर शहीदों और राष्ट्रभक्तों का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का भी दिन है।
मंत्री श्री काश्यप ने नागरिकों और युवाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समृद्ध एवं अभ्युदय मध्यप्रदेश बनाने के सपनों को साकार करने के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लेने का आव्हान भी किया है।
राजेश बैन