Railway News: रानी कमलापति-अगरतला और जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेनें होंगी नियमित, यात्रियों की बड़ी सुविधा

Railway News: रानी कमलापति-अगरतला और जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेनें होंगी नियमित, यात्रियों की बड़ी सुविधा

रेल यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति-अगरतला और जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का फैसला कि...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Anurag Mishr   Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 09:05:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 09:05:54 PM
  1. दो स्पेशल ट्रेनें अब नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।
  2. रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस का संचालन 22 अक्टूबर से शुरू।
  3. अगरतला से ट्रेन 25 अक्टूबर को पहली बार चलेगी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इनमें रानी कमलापति-अगरतला और जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं।

रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अक्टूबर से रानी कमलापति और 25 अक्टूबर से अगरतला से शुरू होगा। यह ट्रेन रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार और अगरतला से रविवार को चलेगी। ट्रेन भोपाल मंडल में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा और नरसिंहपुर से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे।


Leave Comments

Top