MP NEET UG Counselling 2026: MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट का बदला शेड्यूल, 24 अगस्त को रिजल्ट

मध्य प्रदेश में NEET UG Counselling का संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है। MBBS और BDS सीटों के पहले चरण का सीट अलाटमेंट रिजल्ट अब 24 अगस्त को आएगा।

By Brijendra RishishwarEdited By: Anurag Mishra Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:33:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 
  1. NEET UG काउंसलिंग पहले चरण का रिजल्ट 24 अगस्त आएगा।
  2. मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में रिपोर्टिंग 25 अगस्त से शुरू होगी।
  3. दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तारीख तीन सितंबर तय है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कालेजों में एमबीबीएस तथा बीडीएस सीटों पर दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अब थोड़ा और धैर्य रखना होगा। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने नीट यूजी काउंसलिंग का नया संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार प्रथम चरण के लिए सीट अलाटमेंट का रिजल्ट अब 24 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार जारी नए कार्यक्रम के तहत, जिन अभ्यर्थियों को पहले दौर में सीट आवंटित होगी, उनके लिए 25 अगस्त से कालेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संबंधित छात्रों को 25 अगस्त से 3 सितंबर की शाम 6 बजे तक आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों की जांच करानी होगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही दाखिले की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

सीट छोड़ने और अपग्रेडेशन का विकल्प

  • विभाग ने छात्रों को सीट छोड़ने और अपग्रेडेशन का विकल्प भी दिया है। यदि कोई विद्यार्थी अपनी मिली हुई सीट से संतुष्ट नहीं है या दाखिला रद्द कराना चाहता है, तो वह 25 अगस्त से 3 सितंबर की शाम 7 बजे तक आनलाइन माध्यम से अपनी सीट से त्यागपत्र दे सकता है।
  • इसी तरह, दूसरे दौर में बेहतर कालेज पाने की उम्मीद कर रहे उम्मीदवारों के लिए 3 सितंबर की रात 11:55 बजे तक अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने अथवा बदलने का अवसर रहेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को तय समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

Leave Comments

Top