5 साल से नाराज शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने नरेंद्र से रिश्ता तोड़ा

 
Updesh Awasthee  personUpdesh Awasthee     9/14/2026 11:13:00 PM1 minute read
वेद शर्मा, अनूपपुर: शहडोल से बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह मरावी का 9 साल पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों का कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक मंजूर कर दिया है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। बताया गया कि दोनों करीब 5 साल से अलग-अलग रह रहे थे।
 
नरेंद्र सिंह मरावी ने 2009 में बीजेपी के टिकट पर शहडोल लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार राजेश नंदिनी सिंह से 13,415 वोटों से हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसके करीब 8 साल बाद उन्होंने राजेश नंदिनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह से शादी की थी।
 
हिमाद्री सिंह 2019 और 2024 में शहडोल से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। कोर्ट ने सुलह के लिए 6 महीने का समय दिया, लेकिन बात नहीं बनी और अंततः तलाक मंजूर हो गया।
 
 

Leave Comments

Top