दीनदयाल जयंती पर भक्ति के रंग में रंगे पीएम मोदी: भजन क्लबिंग में हुए शामिल; वीडियो में देखें अनोखा अंदाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Sep 2026 08:09 PM IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में खास कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ में हिस्सा लिया। 

PM Modi Attends Bhajan Clubbing in Delhi on Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary

पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजनों का आनंद लिया।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके विचारों और योगदान को याद किया गया। दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर उनके विचारों और अंत्योदय की अवधारणा का उल्लेख करते रहे हैं।

Leave Comments

Top