06:37 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला 4x100 मीटर रिले के फाइनल में पहुंची भारत की टीम
भारत की अभिनया राजाराजन, स्नेहा शनुवली, शिवांकर सुदेशना और तमन्ना की चौकड़ी ने महिला 4x100 मीटर रिले के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने हीट-1 में 43.65 सेकंड के सीजन बेस्ट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल टाइमिंग में भारत चीन और थाईलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा। महिला 4x100 मीटर रिले का फाइनल सोमवार शाम 6:34 बजे खेला जाएगा।
06:14 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: सरवेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता रजत, 2.25 मीटर की छलांग लगाई
बारिश के बीच भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता। उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की, लेकिन चीन ताइपे के चाओ शुआन-फू ने इसी ऊंचाई को पहले प्रयास में पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरवेश ने 2.25 मीटर की ऊंचाई दूसरे प्रयास में पार की। वह फाइनल के अधिकांश समय शीर्ष पर बने हुए थे, लेकिन आखिरी दौर में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।

06:12 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता कांस्य
भारत की पारुल चौधरी ने महिलाओं की स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 9:08.67 सेकंड के पर्सनल बेस्ट समय के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

05:49 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य
भारत के तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीत लिया है। तेजस्विन ने 10 स्पर्धाओं में कुल 7,934 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो दिन और 10 स्पर्धाओं तक चले मुकाबले में तेजस्विन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी इवेंट 1500 मीटर में किया। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ 4:33.09 के समय के साथ जीती और कांस्य पदक पर अपनी पकड़ मजबूत की।
डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर का प्रदर्शन
- 100 मीटर: 10.98 सेकंड
- लंबी कूद: 7.53 मीटर
- शॉट पुट: 13.16 मीटर
- ऊंची कूद: 2.18 मीटर
- 400 मीटर: 48.59 सेकंड
- 110 मीटर बाधा दौड़: 14.33 सेकंड
- डिस्कस थ्रो: 36.77 मीटर
- पोल वॉल्ट: 4.30 मीटर
- भाला फेंक: 53.37 मीटर
- 1500 मीटर: 4:33.09
जापान के मरुयामा ने 8,123 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के चेन ने 8,012 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। तेजस्विन 7,934 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तेजस्विन ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पदक जीता है। उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल किया था, जबकि नागोया में उनके खाते में कांस्य पदक आया है।
05:32 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को 7-0 से हराया, सेमीफाइनल में कोरिया से होगा मुकाबला
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने पूल चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने रविवार को पूल बी के आखिरी मुकाबले में सिंगापुर को 7-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत की ओर से कप्तान सलीमा टेटे, सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, निकी प्रधान और दीपिका ने गोल किए। सुनेलिता ने दो गोल दागे। सलीमा टेटे ने 17वें मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद सुनेलिता ने 22वें और 24वें मिनट में दो गोल कर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। लालरेमसियामी ने 26वें मिनट में गोल किया, जबकि रुतुजा ने 29वें मिनट में भारत को 5-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में निकी प्रधान ने 35वें मिनट में छठा गोल किया। इसके बाद मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार फ्लिक के जरिए भारत का सातवां गोल दागा।
पेनल्टी कॉर्नर में भारत को करना पड़ा संघर्ष
भारत ने पूरे मुकाबले में लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन सिंगापुर की डिफेंस ने शुरुआती क्वार्टर में भारतीय हमलों को रोकने के लिए शानदार बचाव किया। भारत को पहले दो क्वार्टर में 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इनमें से सिर्फ तीन को गोल में बदल सकी। पहले तीन क्वार्टर तक भारत को कुल 24 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, जिनमें से केवल तीन पर गोल हो सका। इसके बावजूद भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखा और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ भारत ने पूल बी में पांच मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अब भारतीय महिला टीम 30 सितंबर को सेमीफाइनल में कोरिया का सामना करेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन की भिड़ंत मेजबान जापान से होगी।
05:29 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर फाइनल में बनाई जगह, कृष्ण कुमार चूके
भारत के मोहम्मद अफसल पुलिक्कलकाथ ने पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। अफसल अपनी हीट में 1:47.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए थे। हालांकि, वह सभी हीट के बाद सबसे तेज गैर-स्वचालित क्वालीफायर में शामिल रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए। वहीं, कृष्ण कुमार अपनी 800 मीटर हीट में 1:50.38 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनका यह प्रदर्शन फाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो
05:28 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शैली सिंह चौथे स्थान पर रहीं, आखिरी प्रयास में चूका पदक
भारत की शैली सिंह महिला लंबी कूद फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। शैली आखिरी प्रयास तक तीसरे स्थान पर बनी हुई थीं, लेकिन चीन की तान मेंगयी ने अपने अंतिम प्रयास में 6.46 मीटर की छलांग लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। शैली सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6.42 मीटर रहा। इस तरह भारत को महिला लंबी कूद में दो पदक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एंसी सोजन ही पोडियम पर जगह बना सकीं। बारिश के कारण परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहीं, लेकिन स्पर्धा का अंत बेहद रोमांचक रहा।
05:21 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: 800 मीटर हीट में तीसरे स्थान पर रहे मोहम्मद अफसल
भारत के मोहम्मद अफसल पुलिक्कलकाथ पुरुषों की 800 मीटर हीट में 1:47.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही वह सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए। अब अफसल को बाकी हीट के नतीजों का इंतजार करना होगा। ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन से चूकने वाले खिलाड़ियों में से दो सबसे तेज धावक फाइनल के लिए आगे बढ़ेंगे। इसलिए अफसल की फाइनल में जगह बाकी हीट के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

05:19 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: लंबी कूद में एंसी सोजन ने जीता रजत, दो सेंटीमीटर से चूका स्वर्ण
भारत की एंसी सोजन ने महिला लंबी कूद फाइनल में रजत पदक जीता। एंसी ने 6.53 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण की मजबूत दावेदारी पेश की थी, लेकिन चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपने आखिरी प्रयासों में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर उनसे स्वर्ण छीन लिया। एंसी और स्वर्ण पदक के बीच महज दो सेंटीमीटर का अंतर रहा। इस तरह एंसी को रजत से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स में भारत का महिला लंबी कूद का पिछला स्वर्ण अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2002 में जीता था।

05:11 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: 100 मीटर बाधा दौड़ में पदक से चूकीं नंदिनी कोंगन
भारत की नंदिनी कोंगन महिला 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पदक हासिल नहीं कर सकीं। उन्होंने 13.45 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रेस पूरी की। नंदिनी ने 13.22 सेकंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं।

04:25 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: मुक्केबाजी में भारत को एक और पदक पक्का, नरेंद्र बेरवाल ने क्वार्टर फाइनल जीता
भारत के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने एशियन गेम्स में पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए देश के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। नरेंद्र ने थाईलैंड के अदथापोंग सेंगटेप को RSC (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिए हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ नरेंद्र ने भारत के लिए एशियन गेम्स में मुक्केबाजी का एक और पदक सुनिश्चित कर दिया है।
04:14 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पुरुष 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजूर पांचवें स्थान पर, पदक से चूके
भारत के अनिमेष कुजूर का एशियन गेम्स अभियान पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहने के साथ समाप्त हुआ। अनिमेष ने 20.80 सेकंड का समय दर्ज किया और पदक हासिल नहीं कर सके। थाईलैंड के पुरिपोल बूनसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.88 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान उन्होंने एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनकी यह रेस बेहद प्रभावशाली रही।

04:11 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भाला फेंक में तेजस्विन शंकर का तीसरा प्रयास भी रहा कमजोर
तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के भाला फेंक इवेंट में अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में 51.81 मीटर का थ्रो किया। वह अपने दूसरे प्रयास के 53.37 मीटर के प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर सके। भाला फेंक की इस स्पर्धा में तेजस्विन पांचवें स्थान पर रहे। यह डेकाथलॉन का नौवां इवेंट था।
04:07 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पुरुष 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजूर पर नजरें
एशियन गेम्स में अब पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में भारत के अनिमेष कुजूर पर सबकी नजरें हैं। महिला 200 मीटर में हरिता के कांस्य पदक जीतने के बाद अब अनिमेष से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अनिमेष कुजूर लेन नंबर 8 से दौड़ेंगे। भारतीय धावक की कोशिश इस फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और यादगार नतीजा हासिल करने की होगी।
03:59 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला 200 मीटर में हरिता ने जीता कांस्य पदक
भारत की हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 23 वर्षीय हरिता ने रेस में दमदार प्रदर्शन किया और खासकर आखिरी चरण में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए अहम उपलब्धि है। महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में उन्नति अयप्पा बोलैंड छठे स्थान पर रहीं।

03:58 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भाला फेंक में तेजस्विन शंकर पांचवें स्थान पर पहुंचे
भारत के तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के भाला फेंक मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में 53.37 मीटर का थ्रो किया। यह उनके पहले प्रयास के 46.29 मीटर से काफी बेहतर रहा, जिसके बाद वह शीर्ष-5 में जगह नहीं बना सके थे। दूसरे प्रयास के बाद तेजस्विन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी उज्बेकिस्तान के नोरबाएव नोदिर 62.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक स्पर्धा में शीर्ष पर हैं। हालांकि, डेकाथलॉन की ओवरऑल स्टैंडिंग में तेजस्विन कांस्य पदक की स्थिति में बने हुए हैं, जबकि नोरबाएव चौथे स्थान पर हैं। डेकाथलॉन में अब सिर्फ एक स्पर्धा बाकी है। 1500 मीटर दौड़ इसका आखिरी इवेंट होगा, जिसके बाद पदकों की स्थिति तय होगी।
03:55 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शैली सिंह ने दूसरे प्रयास में सुधारा प्रदर्शन
शैली सिंह ने लंबी कूद के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाकर पहले प्रयास के 6.25 मीटर के प्रदर्शन में सुधार किया। हालांकि, इस प्रयास के बाद वह दो चीनी एथलीटों से पीछे रहकर चौथे स्थान पर खिसक गईं। शैली सिंह का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6.76 मीटर है और अब उनकी कोशिश अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब पहुंचने की होगी। हालांकि, नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हल्की बारिश के कारण ट्रैक गीला है, जिससे खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।
03:48 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एंसी सोजन का दूसरा प्रयास फाउल, फिर भी शीर्ष पर कायम
एंसी सोजन का लॉन्ग जंप फाइनल में दूसरा प्रयास फाउल रहा। वह दूसरे प्रयास से पहले दर्शकों से उनका उत्साह बढ़ाने की अपील करती नजर आईं, लेकिन टेक-ऑफ के दौरान वह फाउल लाइन से काफी पहले थीं। हालांकि, एंसी अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की शानदार छलांग लगाकर अभी भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।
03:46 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: लॉन्ग जंप का फाइनल शुरू
लॉन्ग जंप फाइनल में भारत की एंसी सोजन और शाइली सिंह ने शानदार शुरुआत की है। एंसी सोजन ने अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाकर शुरुआत में ही पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, शाइली सिंह ने अपने पहले प्रयास में 6.25 मीटर की छलांग लगाई और फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। जापान की सुमिरे हाता ने पहले प्रयास में 6.30 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। शुरुआती प्रयासों के बाद भारत की दोनों एथलीट पदक की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं।

03:44 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पुरुष वॉलीबॉल टीम ने वियतनाम को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल सी के शुरुआती मुकाबले में भारत ने रविवार को वियतनाम को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। पार्क एरिना कोमाकी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 25-23, 25-21, 25-20 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एक घंटे और 24 मिनट तक चला। भारत ने पहले सेट में वियतनाम को कड़ी टक्कर के बाद 25-23 से हराया। इसके बाद दूसरे सेट में टीम ने 25-21 से जीत हासिल की, जबकि तीसरे सेट को 25-20 से अपने नाम कर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। भारतीय टीम अब सोमवार को हांगकांग के खिलाफ अपना अगला पूल मुकाबला खेलेगी। इसके बाद मंगलवार को भारत का सामना कतर से होगा, जो पूल चरण में उसका अंतिम मुकाबला होगा।
03:33 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंंग में सचिन पुरुषों के 60kg क्वार्टर फाइनल में हारे
सचिन ने तीसरे राउंड में वापसी करने की पूरी कोशिश की। उन्हें चार में से तीन जजों से 10 पॉइंट मिले। लेकिन, शुरुआत के दो खराब राउंड के बाद यह काफी नहीं था। वे शुनसुके किट्टामोटो से 0-5 से हार गए और बॉक्सिंग इवेंट से बाहर हो गए।

02:22 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में दूसरा पदक पक्का

परवीन
बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। महिलाओं की 65 किग्रा भारवर्ग में भारत की परवीन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की नवबाखोर खामिदोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। तीनों राउंड में परवीन ने जीत हासिल की और उन्हें 10-10 अंक मिले। इसी के साथ कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। हालांकि, वह स्वर्ण जीतने उतरेंगी। इससे पहले आज ही पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने तजाकिस्तान के नेकरुज को 5-0 से हराया था। आज ही भारत के सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में और नरेंद्र 90+ किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

02:07 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: अनाहत भी स्वर्ण से चूकीं

अनाहत सिंह - फोटो : ANI
भारत ने 32वां पदक जीत लिया है। स्क्वैश में महिला एकल की फाइनल में अनाहत सिंह को मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से 3-0 से हार मिली। सिवांसगारी ने 11-4, 11-4, 11-7 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत के खिलाफ सिवासंगारी ने लगातार तीसरा मैच जीता है। इससे पहले अभय सिंह ने भी स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में रजत पदक जीता था। उन्हें मलयेशिया के ही यो अंग इन के खिलाफ 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अभय 3-0 से हार गए। अंग को स्वर्ण मिला। इस तरह पुरुष और महिला दोनों एकल में मलयेशिया ने स्वर्ण पदक जीता और भारत को रजत मिला। अंग और सिवासंगारी ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में इन्हीं स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने आज अब तक दो पदक जीते हैं और दोनों रजत पदक हैं।
भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदक
| खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
| भारत |
4 |
14 |
14 |
32 |
| एथलेटिक्स |
0 |
4 |
4 |
8 |
| बैडमिंटन |
0 |
0 |
1 |
1 |
| क्रिकेट |
1 |
0 |
0 |
1 |
| कबड्डी |
2 |
0 |
0 |
2 |
| मिश्रित मार्शल आर्ट्स |
0 |
0 |
1 |
1 |
| रोइंग |
0 |
0 |
1 |
1 |
| निशानेबाजी |
1 |
6 |
4 |
11 |
| सॉफ्ट टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| स्क्वैश |
0 |
2 |
1 |
3 |
| टेबल टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| भारोत्तोलन |
0 |
1 |
0 |
1 |
| वुशू |
0 |
1 |
0 |
1 |
01:57 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: अनाहत दूसरा गेम भी हारीं
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से शुरुआती दो गेम में हार मिली है। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। सिवासंगारी ने पहला गेम 11-4 से जीता था। फिर दूसरा गेम भी 11-4 से अपने नाम किया।
01:50 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: अनाहत पहला गेम हारीं
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से पहले गेम में हार गईं। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। सिवासंगारी ने पहला गेम 11-4 से जीता।
01:39 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: अनाहत का मुकाबला शुरू
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से मुकाबला जारी है। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं।
01:20 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: स्वर्ण से चूके अभय सिंह
भारत को आज का पहला पदक मिला है। अभय सिंह ने स्क्वैश के पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। फाइनल में उन्हें मलयेशिया के यो अंग इन के खिलाफ 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अभय 3-0 से हार गए। अंग को स्वर्ण मिला। यह भारत का इन एशियाई खेलों में 31वां पदक है। वहीं, स्क्वैश में दूसरा पदक है। इससे पहले जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य जीता था। अब कुछ देर में अनाहत सिंह महिला एकल के फाइनल में उतरेंगी। उनसे स्वर्ण की उम्मीदें होंगी।
भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदक
| खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
| भारत |
4 |
13 |
14 |
31 |
| एथलेटिक्स |
0 |
4 |
4 |
8 |
| बैडमिंटन |
0 |
0 |
1 |
1 |
| क्रिकेट |
1 |
0 |
0 |
1 |
| कबड्डी |
2 |
0 |
0 |
2 |
| मिश्रित मार्शल आर्ट्स |
0 |
0 |
1 |
1 |
| रोइंग |
0 |
0 |
1 |
1 |
| निशानेबाजी |
1 |
6 |
4 |
11 |
| सॉफ्ट टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| स्क्वैश |
0 |
1 |
1 |
2 |
| टेबल टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| भारोत्तोलन |
0 |
1 |
0 |
1 |
| वुशू |
0 |
1 |
0 |
1 |
01:06 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शुरुआती दो गेम हारे अभय
अभय सिंह स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में शुरुआती दो गेम हार चुके हैं। एक गेम हारने पर उनका स्वर्ण जीतने का सपना टूट जाएगा। मलयेशिया के यो अंग इन ने अब शानदार खेल दिखाया है और पहला गेम 11-9 से जीतने के बाद दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया। इस स्पर्धा में बेस्ट ऑफ-5 होता है। यानी तीन गेम जीतने वाला खिलाड़ी मैच जीतता है। अभय दो गेम हार चुके हैं।
12:46 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: स्क्वैश फाइनल में यो के दबाव में अभय, पहले गेम में 3-6 से पीछे
स्क्वैश के फाइनल में भारत के अभय सिंह और मलयेशिया के यो अंग इन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शुरुआती गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिल रही हैं। अभय एक मौके का फायदा नहीं उठा सके, जिसके बाद यो ने 4-3 की बढ़त बना ली। मलयेशियाई खिलाड़ी ने दबाव बढ़ाया और एक शानदार प्लेसमेंट के जरिए बढ़त 5-3 कर दी। एक और लंबी रैली के बाद यो ने स्कोर 6-3 कर लिया है। अभय के लिए यह मुकाबला आसान नहीं है। पीएसए टूर पर वह अब तक यो को हरा नहीं पाए हैं। दोनों के बीच हुए चार मुकाबलों में मलयेशियाई खिलाड़ी ने सभी में जीत दर्ज की है। इस लिहाज से अभय के सामने इतिहास बदलने की चुनौती है।
12:45 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में भगवा रंग में दिखी भारतीय टीम, वियतनाम के खिलाफ तेज शुरुआत
क्या भारतीय वॉलीबॉल टीम भी हॉकी टीमों की तरह भगवा रंग की जर्सी में खेल रही है? वियतनाम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी नारंगी रंग की नजर आ रही है। भारत ने मुकाबले की शुरुआत भी तेज की है और शुरुआती दौर में 3-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत वियतनाम के खिलाफ कर रही है। यह मुकाबला पूल सी में खेला जा रहा है। भारत ने शुरुआत में ही दबाव बनाया और लगातार अंक हासिल करते हुए 3-0 की बढ़त ले ली है।

12:23 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में ट्रैप में भारतीय पुरुष टीम सातवें स्थान पर
शूटिंग के पुरुष ट्रैप इवेंट में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन फिलहाल औसत रहा है। व्यक्तिगत वर्ग में किनान चेनाई 47 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं। शपथ भारद्वाज 45 अंकों के साथ 22वें, जबकि अहवर रिजवी 41 अंकों के साथ 35वें स्थान पर हैं। पुरुष ट्रैप की टीम स्टैंडिंग में भारत की दोनों टीमें फिलहाल सातवें स्थान पर हैं। हालांकि, मुकाबले में अभी दो दिन का खेल बाकी है, ऐसे में भारतीय निशानेबाजों के पास अपनी स्थिति में सुधार करने का मौका है। ट्रैप इवेंट में अभी दो दिन की प्रतियोगिता शेष है। भारतीय निशानेबाज आने वाले दौर में बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक की दौड़ में वापसी की कोशिश करेंगे।

12:21 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में रिकर्व की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में
भारत ने रिकर्व वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पुरुष टीम ने चीन को 5-1 से हराया, जबकि महिला टीम ने चीनी ताइपे को 6-0 से शिकस्त दी। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में चीन के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने यह मुकाबला 5-1 से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। महिला रिकर्व टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ एकतरफा मुकाबला खेला। भारतीय टीम ने 6-0 से जीत दर्ज की और अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। इन दोनों जीत के साथ भारत की पुरुष, महिला और मिक्स्ड रिकर्व टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। तीनों टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले 2 अक्टूबर, 2027 को खेले जाएंगे। आज के लिए तीरंदाजी का एक्शन यहीं खत्म हो गया है। अब कल से कंपाउंड के व्यक्तिगत मुकाबलों की शुरुआत होगी।

12:20 PM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर नौवें स्थान पर, भारत का अभियान एक पदक के साथ खत्म
भारत का एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग अभियान खत्म हो गया है। महिला 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर कुल 204 किलोग्राम वजन उठाकर नौवें स्थान पर रहीं। हरजिंदर ने स्नैच राउंड में तीन प्रयास किए, लेकिन वह 94 किलोग्राम से आगे नहीं बढ़ सकीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने सिर्फ एक प्रयास किया और 110 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों राउंड को मिलाकर हरजिंदर का कुल वजन 204 किलोग्राम रहा और उन्हें नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। भारत के वेटलिफ्टर एशियन गेम्स से एक पदक के साथ लौटेंगे। यह पदक स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता। हरजिंदर के नौवें स्थान पर रहने के साथ भारत का वेटलिफ्टिंग अभियान अब समाप्त हो गया है।
11:13 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में भारत का सफर समाप्त
बैडमिंटन में भारत का सफर आज समाप्त हो गया। भारत बैडमिंटन में चार स्पर्धाओं में