भोपाल : बुधवार, सितम्बर 30, 2026, 15:59 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में मेन्स 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री कपिल पोखरिया को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री पोखरिया की यह उपलब्धि देश के युवा मुक्केबाजों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कपिल पोखरिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संदीप कपूर