समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन
भोपाल : रविवार, अक्टूबर 11, 2026, 20:15 IST
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप की माताजी, समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का रविवार 11 अक्टूबर को लंबी अस्वस्थता के पश्चात निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थी। वे सुश्री भावना एवं श्री शैलेन्द्र की भी माँ थी और
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती काश्यप के निधन से परिवार सहित धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। दिवंगत श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप की अंतिम यात्रा सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास ‘वीसाजी मेंशन’, स्टेशन रोड, रतलाम से निकलेगी। उन्होंने देश-विदेश के विभिन्न जैन तीर्थों की यात्राएं कीं। वे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में जीवनपर्यंत सक्रिय रहीं।
राजेश बैन