भोपाल में PM मोदी, अंबानी और सुधा मूर्ति के नाम पर 25 लाख की साइबर ठगी, विदिशा की महिला शिकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और सुधा मूर्ति जैसी हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने विदिशा निवासी 43 वर्षीय ज्योति कोरी को अपने ज...और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:57:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:57:12 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और सुधा मूर्ति जैसी हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने विदिशा निवासी 43 वर्षीय ज्योति कोरी को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपितों ने एक्सवेल ट्रेडिंग कंपनी में बड़े लोगों के निवेश का दावा करते हुए उन्हें ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

भरोसे में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में करीब 25 लाख रुपये लगा दिए, लेकिन बाद में उनके साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। मामले में विदिशा के सिविल लाइन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी भोपाल के कोलार थाने भेजी गई है।

कॉलार के आरएसजे कलेक्शन शॉप में आया था फोन

ज्योति ने शिकायत में बताया कि 29 जून को वह कोलार क्षेत्र के बंजारी, दानिश कुंज के पास स्थित आरएसजे कलेक्शन शाप में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आया। कॉल करने वाले ने एक्सवेल इंडिया इंटरनेशनल कंपनी में ट्रेडिंग के जरिए कमाई का झांसा दिया।

उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुकेश अंबानी, सुधा मूर्ति और धीरूभाई अंबानी के कंपनी से जुड़े होने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपितों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लेकर उनका ट्रेडिंग खाता खुलवाया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हजार रुपये जमा कराए गए। फिर खाता चालू करने और ट्रेडिंग बढ़ाने के बहाने अलग-अलग तारीखों में रकम जमा कराई गई।

विदिशा में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, भोपाल के कोलार थाने में मामला स्थानांतरित

महिला के अनुसार, इस तरह करीब 25 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने इसकी शिकायत विदिशा पुलिस से की थी। ठगी की शुरूआत कोलार में होने के कारण कोलार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Leave Comments

Top