डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से पूरी दुनिया में हलचल मचा रखी है। चाहे रूस-यूक्रेन युद्ध, इस्राइल-हमास संघर्ष का मुद्दा हो या अलग-अलग देशों के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ना या चीन को सीधे तौर पर मुश्किल में डालने का। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस आक्रामक रवैये के बीच एक चेहरा ऐसा भी है, जिसे ट्रंप प्रशासन लंबे समय से हटाना चाहता है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद वह ऐसा कर नहीं पा रहा। जिस शख्स की बात हो रही है, उनका नाम है जेरोम पॉवेल। पॉवेल 2018 से ही अमेरिका के केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व के प्रमुख हैं।
आखिर जेरोम पॉवेल कौन हैं? आखिर डोनाल्ड ट्रंप उन्हें हटाना क्यों चाहते हैं? खुद पॉवेल की इस पर क्या राय है? अगर अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें हटाना चाहते हैं तो वे ऐसा कर क्यों नहीं पा रहे? आइये जानते हैं अमेरिका के इस अफसर और उसकी ताकत के बारे में..