इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है। इसमें चार महाद्वीपों के 57 देश सदस्य हैं। ओआईसी खुद को मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज मानता है और इसका मकसद मुसलमानों के हितों की रक्षा करना और दुनिया में शांति व सद्भाव बढ़ाना है।
प्रधानमंत्री की सऊदी यात्रा से पहले आया बयान
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होंगे। यह पीएम मोदी की तीसरे कार्यकाल में पहली सऊदी यात्रा होगी। इससे पहले वह 2016 और 2019 में भी वहां जा चुके हैं।