मुश्किल में मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने कहा एफआईआर दर्ज करें

कांग्रेस पहुंची थाने, एफआईआर के लिए दिया आवेदन, संगठन भी मंत्री से खफा
भोपाल। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान को लेकर उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बयान के बाद मंत्री विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर तो आए थे, साथ संगठन भी उनसे खफा हो गया था। मामले को लेकर पार्टी की राश्टीय इकाई ने भी पूरी जानकारी दिल्ली बुलाई और नाराजगी जाहिर की है। इसी बीच, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है।
हाईकोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने विजय शाह के विवादित बयान पर संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी को चार घंटे के भीतर मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि गुरुवार सुबह इस मामले में अगली सुनवाई होगी और किसी भी हाल में एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए। इसके अलावा, कोर्ट ने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री के बयान के बाद उपजे विवाद को देखते हुए हाईकोर्ट के इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस ने एफआईआर के लिए दिया आवेदन
मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस हमलावर है। प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लिखकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। पटवारी ने आज मंत्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की मांग का आवेदन ष्श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर सौंपा है।  माहौल बिगड़ता देख मंत्री विजय शाह के बंगले की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मंत्री के बंगले पर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। कंट्रोल रूम से पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। बंगले के बाहर कालिख पोतने के बाद पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कांग्रेस के साथ अन्य संगठनों के लोग बंगले पर आ सकते हैं। लिहाजा एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।  
कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज
विजय शाह की नेम प्लेट पर कालिख पोतने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला, मुजाहिद सिद्दीकी समेत अन्य पर मध्यप्रदेश संपत्ति विरोपण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। श्यामला हिल्स पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री के बंगले जाकर नेम प्लेट पर कालिख पोती थी।
मामले को नेतृत्व ने संज्ञान में लिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा पार्टी का नेतृत्व बहुत संवेदनशील है। अगर इस प्रकार की कोई भी घटना होती है तो उस घटना पर तत्काल उचित बातचीत जो होनी चाहिए वो हमारी पार्टी करती है। मामले को नेतृत्व ने संज्ञान में लिया है। उन्हें तत्काल इस बात के लिए आगाह किया गया है। इसलिए किसी को भी ये अधिकार नही है। वो बहन इस देश की बेटी है। उसने जो पराक्रम किया है। उस पराक्रम को पूरा देश सेल्यूट करता है। जिसने हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम किया हो वो हमारे लिए गौरव की बात है।
घेराव के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोका
मंत्री विजय शाह के बयान से खफा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आज दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष डा मनोज यादव के नेतृत्व में मंत्री ष्शाह के निवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच में रोक दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर सपा कार्यकर्ता वहीं बैठ गए और विजय से इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

Leave Comments

Top