फीस एक परीक्षा अनेक को लेकर यूथ कांग्रेस की मैराथन 17 जून को

भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम फीस को लेकर 17 जून को मैराथन का आयोजन कर रही है। इसके जरिए प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए एक बार फीस लेने की मांग की जाएगी। इसका आयोजन ग्वालियर में होगा। वहीं दावा है कि इस मैराथन में 10 हजार युवा शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस ने मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है।
यूथ कांग्रेस द्वारा बताया गया कि वन टाइम फीस को लेकर प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत अगले महीने यानी 17 जून को ग्वालियर में रन फार वन टाइम फीस मैराथन आयोजित किया जाएगा। यह मैराथन प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम फीस लेने की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड स्कैन भी जारी किया है। क्यू आर कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि  शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं से वादा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि फीस एक, परीक्षा अनेक, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं के साथ धोखा बताते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की है। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वन टाइम फीस लागू होने से मध्य प्रदेश के छात्रों और युवाओं को बार बार परीक्षा शुल्क देने नहीं पड़ेगा। संगठन ने दावा किया कि, यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी।

Leave Comments

Top