MP राज्यसभा चुनाव में BJP की क्लीन स्वीप! बिना वोटिंग के तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट जाएंगे हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 03:36:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 
MP राज्यसभा चुनाव में BJP की क्लीन स्वीप! बिना वोटिंग के तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट जाएंगे सदन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

HighLights

  1. भाजपा के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित
  2. रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे
  3. कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव निर्विरोध हो गया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे।
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवल शामिल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से बने समीकरण

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति समाप्त हो गई थी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने इस जीत को संगठन की मजबूती और नेतृत्व के प्रति विश्वास का परिणाम बताया।

Leave Comments

Top