MP News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर भोपाल और शीलेंद्र रीवा के संभागायुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में भोपाल और रीवा संभाग के आयुक्त बदले गए हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

MP News: Major administrative reshuffle in MP; 29 IAS officers transferred; Bhopal and Rewa divisions get new

आईएएस कर्मवीर शर्मा, संजीव सिंह और विवेक पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 29 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, संभागायुक्त और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह कर्मवीर शर्मा को भोपाल का नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह शीलेंद्र सिंह को रीवा का नया संभागायुक्त बनाया गया है। 


Leave Comments

Top