Bhopal News: वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 21 Jun 2026 02:48 PM IST

वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के निरीक्षण और नोटिस के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस पर भरोसा नहीं है तो अपना माल हटा ले, लेकिन राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Bhopal News: Jitu Patwari lashes out over warehouse notice; tells official to remove government stock, says he
 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन आमने-सामने आ गए हैं। निरीक्षण के बाद नोटिस जारी होने से नाराज पटवारी ने कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और साफ शब्दों में कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस में कोई कमी नजर आती है तो तत्काल सरकारी अनाज वहां से हटा लिया जाए। दरअसल, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच ने सांवेर के पालिया गांव स्थित पटवारी के वेयरहाउसों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी समेत कई व्यवस्थाओं में कमियां मिलने का दावा किया गया। इसके बाद अधिकारियों को नोटिस जारी करने और नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave Comments

Top