Assembly Bypolls Results: उपचुनाव के नतीजों पर बोले नितिन नवीन, बांकीपुर-दतिया में नहीं मिला अपेक्षित जनादेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 03 Aug 2026 10:16 PM IST
 

Bankipur Datia Manjalpur bypoll: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थे। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं। 

assembly-bypolls-result-2026-updates-bankipur-datia-manjalpur-counting-bjp-congress-rjd-jsp-Prashant-Kishor

तीन राज्यों में उपचुनाव की मतगणना पूरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:15 PM, 03-Aug-2026

उपचुनाव के नतीजों पर नितिन नवीन का पोस्ट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन राज्यों में हुए उपचुनाव और उसके नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
08:58 PM, 03-Aug-2026

किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे- प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी असली साझेदारी बिहार की जनता के साथ है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों से हटकर उन्हें वोट दिया है। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत में कई ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो अलग-अलग पार्टियों; भाजपा, कांग्रेस और आरजेडी; से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जन सुराज का साथ दिया। इस जीत के साथ ही जन सुराज पार्टी को पहली बार बिहार विधानसभा में जगह मिली है।

07:04 PM, 03-Aug-2026

बांकीपुर उपचुनाव में जीते प्रशांत किशोर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक को कुल 64,151 वोट मिल हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी मात्र 14,273 वोट हासिल कर सकीं।
06:06 PM, 03-Aug-2026

बांकीपुर में 32वें राउंड की गिनती पूरी

बांकीपुर में 32वें राउंड की गिनती पूरी

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 63,946 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,700 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,241 वोट
05:45 PM, 03-Aug-2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिलने हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी को 6,016 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं।
05:34 PM, 03-Aug-2026

दतिया उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना पूरी 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना पूरी 
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट
05:32 PM, 03-Aug-2026

बांकीपुर में 31वें राउंड की गिनती पूरी

बांकीपुर में 31वें राउंड की गिनती पूरी

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 63,203 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,250 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,085 वोट
05:15 PM, 03-Aug-2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 14वें राउंड की मतगणना पूरी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 14वें राउंड की मतगणना पूरी

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 64,808 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 57,277 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 21,870 वोट
 
04:40 PM, 03-Aug-2026

बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी

बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 55,780 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 38,893 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 12,461 वोट
 
04:28 PM, 03-Aug-2026

बांकीपुर में पीके 15 हजार वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस 11 हजार वोट से आगे

बांकीपुर में 26वें राउंड की गिनती पूरी

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 53,566 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 37,702 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,933 वोट

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 13वें राउंड की मतगणना पूरी 

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 61,677 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 50,623 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 20,388 वोट
 
Top