10:15 PM, 03-Aug-2026
उपचुनाव के नतीजों पर नितिन नवीन का पोस्ट
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन राज्यों में हुए उपचुनाव और उसके नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
08:58 PM, 03-Aug-2026
किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे- प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी असली साझेदारी बिहार की जनता के साथ है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों से हटकर उन्हें वोट दिया है। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत में कई ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो अलग-अलग पार्टियों; भाजपा, कांग्रेस और आरजेडी; से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जन सुराज का साथ दिया। इस जीत के साथ ही जन सुराज पार्टी को पहली बार बिहार विधानसभा में जगह मिली है।
07:04 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर उपचुनाव में जीते प्रशांत किशोर
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक को कुल 64,151 वोट मिल हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी मात्र 14,273 वोट हासिल कर सकीं।
06:06 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में 32वें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 32वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 63,946 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,700 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,241 वोट
05:45 PM, 03-Aug-2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिलने हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी को 6,016 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं।
05:34 PM, 03-Aug-2026
दतिया उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना पूरी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट
05:32 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में 31वें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 31वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 63,203 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,250 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,085 वोट
05:15 PM, 03-Aug-2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 14वें राउंड की मतगणना पूरी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 14वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 64,808 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 57,277 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 21,870 वोट
04:40 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 55,780 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 38,893 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 12,461 वोट
04:28 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में पीके 15 हजार वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस 11 हजार वोट से आगे
बांकीपुर में 26वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 53,566 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 37,702 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,933 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 13वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 61,677 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 50,623 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 20,388 वोट
04:15 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में 25 राउंड तो दतिया में 12 राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 25वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 50,976 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 36,023 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,515 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 12वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 58,417 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 45,810 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 17,489 वोट
04:12 PM, 03-Aug-2026
प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला
बांकीपुर में पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक औ प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए। जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के लिए करते हैं, तो थोड़ी चिंता बिहार की भी करें ताकि यहां का पलायन रुके और बेरोजगारी कम हो। जिन्होंने हमें वोट दिया, उनका धन्यवाद। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे यही कहना चाहते हैं कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बंगलूरू नहीं बनेगा, लेकिन आपको दो-तीन महीने में फर्क जरूर दिखेगा।

03:54 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में पीके तो दतिया में कांग्रेस आगे
बांकीपुर में 24वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 48,434 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 34,566 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,197 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 54,169 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 41,948 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 15,028 वोट
03:34 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में जीती भाजपा
मांजलपुर सीट पर वोटों की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें कुल 55,481 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट मिले। जबकि 2247 लोगों ने नोटा चुना।
03:14 PM, 03-Aug-2026
दतिया में कांग्रेस ने भाजपा को 10,911 से किया पीछे
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 10वें राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 50,307 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 13,273 वोट
03:12 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर सीट पर दिखा प्रशांत किशोर का दबदबा
बांकीपुर में 21वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 42,169 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 30,276 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 10,309 वोट
03:04 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, भाजपा को छोड़ा पीछे
बांकीपुर में 20वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 40,169 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 28,548 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 10,035 वोट
02:54 PM, 03-Aug-2026
दतिया में कांग्रेस को 9,519 वोटों की बढ़त
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नौवें राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 44,958 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 35,439 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 12,169 वोट
02:51 PM, 03-Aug-2026
प्रशांत किशोर ने बनाई 11,289 वोटों की बढ़त
बांकीपुर में 19वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 38,201 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 26,912 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 9,795 वोट
02:37 PM, 03-Aug-2026
18वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार
बांकीपुर में 18वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 35,713 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 25,277 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 9,316 वोट
02:28 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी 30,567 वोटों से आगे
मांजलपुर सीट पर 18वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 55,244 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24,677 वोट
- नोटा पर 2,231 वोट
02:27 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर 9,581 वोटों से आगे
बांकीपुर में 17वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 33,538 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 23,957 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 8,272 वोट
02:11 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे
बांकीपुर में 16वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 31,742 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 22,776 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 7,500 वोट
02:08 PM, 03-Aug-2026
दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई 6,583 वोटों की बढ़त
दतिया विधानसभा उपचुनाव में आठवें राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 38,264 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 31,681 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 11,758 वोट
02:06 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा को अजेय बढ़त
मांजलपुर सीट पर 18वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 52,921 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 23,913 वोट
- नोटा पर 2,150 वोट
02:04 PM, 03-Aug-2026
15वें राउंड की गिनती के बाद 8,202 वोटों से आगे प्रशांत किशोर
बांकीपुर में 15वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 29,752 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 21,550 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 6,755 वोट
01:42 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने 14वें राउंड के बाद भी बरकरार रखी बढ़त
बांकीपुर में 14वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 28,201 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 20,420 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 6,142 वोट
01:41 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में भाजपा प्रत्याशी 27,448 वोटों से आगे
मांजलपुर सीट पर 17वें राउंड की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 49,631 वोट
कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 22,183 वोट
नोटा पर 1,998 वोट
01:31 PM, 03-Aug-2026
दतिया उपचुनाव में कांटे की टक्कर, कांग्रेस आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव में सातवें राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 31,436 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 28,141 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 10,451 वोट
01:29 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा
मांजलपुर सीट पर 16वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 46,567 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 20,773 वोट
- नोटा पर 1,877 वोट
01:27 PM, 03-Aug-2026
13वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में 13वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 26,113 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 18,994 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 5,583 वोट
01:19 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर से प्रशांत किशोर 6,646 वोटों से आगे
बांकीपुर में 12वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 23,756 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 17,110 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 4,850 वोट
01:17 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में भाजपा प्रत्याशी 24,199 वोटों से आगे
मांजलपुर सीट पर 15वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 43,431 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 19,232 वोट
- नोटा पर 1,751 वोट
01:09 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में 14वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने बरकरार रखी बढ़त
मांजलपुर सीट पर 14वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 40,510 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 18,001 वोट
- नोटा पर 1,650 वोट
01:04 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में 11वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 21,941 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 15,522 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 4,223 वोट
12:54 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में भाजपा की बढ़त बरकरार
मांजलपुर सीट पर 13वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 37,542 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 16,040 वोट
- नोटा पर 1,507 वोट
12:50 PM, 03-Aug-2026
दतिया में कांटे का मुकाबला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में छठे राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 25,856 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 24,070 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 9,791 वोट
12:48 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में पीके ने किया बड़ा उलटफेर
बांकीपुर में 10वें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 20,059 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 14,048 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 3,983 वोट
12:41 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में 12वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल आगे
मांजलपुर सीट पर 12वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 34345 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 14977 वोट
- नोटा पर 1360 वोट
12:37 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में नौवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में नौवें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 17856 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 12584 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 3449 वोट
12:32 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में भाजपा को बड़ी बढ़त
मांजलपुर सीट पर 11वें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 31283 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 14085 वोट
- नोटा पर 1246 वोट
12:31 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त
बांकीपुर में आठवें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 15637 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 11081 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 2991 वोट
12:22 PM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा दसवें राउंड की गिनती के बाद आगे
मांजलपुर सीट पर दसवें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 28504 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 13056 वोट
- नोटा पर 1129 वोट
12:20 PM, 03-Aug-2026
क्या बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने कर दिया खेला?
बांकीपुर में सातवें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 13500 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 9689 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 2599 वोट
12:08 PM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में छठे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में छठे राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 11603 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 8152 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 2154 वोट
12:06 PM, 03-Aug-2026
दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 21,047 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 20,739 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 8877 वोट
11:55 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में नौवें राउंड की गिनती के बाद कौन आगे?
मांजलपुर सीट पर नौवें राउंड की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 25618 वोट
कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 12027 वोट
नोटा पर 1018 वोट
11:34 AM, 03-Aug-2026
पांचवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार
बांकीपुर में पांचवें राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 8971 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 6652 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 1534 वोट
11:26 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा को मिली बड़ी बढ़त
मांजलपुर सीट पर आठवें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 23632 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 10123 वोट
- नोटा पर 914 वोट
11:21 AM, 03-Aug-2026
दतिया में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस को मिली बढ़त
दतिया विधानसभा उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना पूरी
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 12432 वोट
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 12399 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 4874 वोट
11:18 AM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में दिलचस्प हुआ मुकाबला
बांकीपुर में ईवीएम की चौथे राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 6269 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 5124 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 884 वोट
11:03 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में सातवें राउंड के बाद भाजपा आगे
मांजलपुर सीट पर ईवीएम के सातवें राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 21216 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 8815 वोट
- नोटा पर 784 वोट
10:46 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर में छठे राउंड के बाद भाजपा आगे
मांजलपुर सीट पर ईवीएम के छठे राउंड की गिनती पूरी
- भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को 19153 वोट
- कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 7717 वोट
10:44 AM, 03-Aug-2026
दतिया में क्या स्थिति?
दतिया विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम की दूसरे राउंड की मतगणना पूरी
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 8253 वोट
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 7378 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 3530 वोट
10:42 AM, 03-Aug-2026
बांकीपुर में दिलचस्प मुकाबला
बांकीपुर में ईवीएम की तीसरे राउंड की गिनती पूरी
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 5032 वोट
- भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 3870 वोट
- आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 767 वोट
10:14 AM, 03-Aug-2026
दतिया में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी
- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4551 वोट
- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3367 वोट
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 1917 वोट
10:01 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा को कांग्रेस पर बड़ी बढ़त
मांजलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल को अब तक 12941 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को महज 4568 वोट मिले हैं।
09:45 AM, 03-Aug-2026
बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर सीट के शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर को 2225 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 1363 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 505 वोट प्राप्त हुए हैं।
09:28 AM, 03-Aug-2026
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड का परिणाम
मतगणना का पहला राउंड
09:15 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट के रुझान में भाजपा आगे
मांजलपुर में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर भाजपा के सतेंद्रभाई पटेल को अब तक 3178 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1538 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा के विकल्प पर 144 लोगों ने मतदान किया है।
08:58 AM, 03-Aug-2026
मांजलपुर सीट का चुनावी इतिहास
2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। वडोदरा जिले के अंतर्गत आने वाली इस सीट पर भाजपा के दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में यहां से लगातार जीत दर्ज की थी। इससे पहले वे 1990 से 2007 के बीच अविभाजित रावपुरा विधानसभा सीट से पांच बार जीते थे, और इस तरह उन्होंने गुजरात विधानसभा में 36 वर्षों के दौरान लगातार आठ बार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था।
2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत का अंतर कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में हुए कुल मतदान का तीन-चौथाई (75%) उनके पक्ष में पड़ा था। वहीं, बाकी एक-चौथाई वोट प्रतिशत कांग्रेस-आप और नोटा के बीच विभाजित हुआ था। उनकी जीत का अंतर ही एक लाख वोटों से अधिक था। मांजलपुर सीट पर भाजपा के सतेंद्रभाई पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच मुख्य मुकाबला है।
08:53 AM, 03-Aug-2026
दतिया सीट का चुनावी इतिहास
पिछले चार विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। हालांकि, हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और 2023 में कांग्रेस ने भाजपा का 15 साल पुराना विजय अभियान रोक दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था। भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
08:50 AM, 03-Aug-2026
बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में गिने जा रहे पोस्टल बैलेट
बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हो रही उपचुनाव की मतगणना में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई थी। जल्द ही इसके रुझान सामने आ जाएंगे।
08:44 AM, 03-Aug-2026
बांकीपुर सीट का चुनावी इतिहास
यह सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के मुकाबले करीब दोगुने वोट मिले थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी को 50,000 से भी अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था।