राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य शासन ने 17 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे लेकिन इन्होंने नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी अधिकारियों को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति का प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।ADVERTISI
नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश
शासन ने अगस्त और सितंबर में 17 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना शैलेंद्र सिंह को जिला पंचायत दतिया का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया था। वहीं, सपना त्रिपाठी को सतना जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया था।
इनके साथ ही संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए गए थे। इन्होंने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी को निर्देशित किया है कि वह तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक को भेजें।