एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड पुरूष टीम ने जीता स्वर्ण पदक
भोपाल : बुधवार, सितम्बर 30, 2026, 15:57 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के तीरंदाजों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी के कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री कुशल दलाल, श्री साहिल राजेश जाधव और श्री गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
संदीप कपूर