MP Board परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण

Updesh Awasthee   personUpdesh Awasthee   10/16/2026 01:14:00 PM1 minute read
भोपाल, 16 अक्टूबर 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (भोपाल) द्वारा सत्र 2026–27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों में आंतरिक विकल्प (Internal Choice) के नियमों में संशोधन संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई है। मण्डल के सचिव द्वारा जारी क्रमांक 1465/विद्योचित/2026 के इस आदेश के अनुसार, यह निर्णय पाठ्यचर्या समिति (दिनांक 20.08.2025) तथा कार्यपालिका समिति (दिनांक 28.08.2025) की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में लिया गया है। 

मुख्य विषयों के प्रश्न-पत्रों में बदलाव:

  • मुख्य विषयों के प्रश्न-पत्रों में 02 अंकों के प्रश्नों में दी जाने वाली आंतरिक विकल्प की सुविधा को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है।
  • 03 अंकों के लघुउत्तरीय प्रश्नों तथा 04 अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्नों में छात्रों को पूर्ववत् आंतरिक विकल्प दिए जाएँगे।

NSQF विषयों के प्रश्न-पत्रों में बदलाव:

NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के विषयों में 05 अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्नों और 07 अंकों के निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा प्रारम्भ की गई है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश के अनुसार परीक्षा पैटर्न का यह नया नियम सत्र 2026–27 की परीक्षाओं से प्रभावी होगा।

Leave Comments

Top