देश के चार हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस की होगी नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुझाए 4 नाम

नई दिल्ली. देश के चार हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना और उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए चार न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है. यह सिफारिश 26 अक्टूबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में की गई. कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, जस्टिस पी. सैम कोशी को दिल्ली हाई कोर्ट, जस्टिस मनाश रंजन पाठक को गुजरात हाई कोर्ट, जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना हाई कोर्ट और जस्टिस सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव है.

अभी ये नियुक्तियां अंतिम नहीं हुई हैं. कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश की है. अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने और नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही संबंधित न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे.

किसे कहां की जिम्मेदारी देने की सिफारिश? 

कॉलेजियम ने चारों हाई कोर्ट के लिए अलग-अलग नाम प्रस्तावित किए हैं.
दिल्ली हाई कोटर्: - जस्टिस पी. सैम कोशी
गुजरात हाई कोटर्: -  जस्टिस मनाश रंजन पाठक
तेलंगाना हाई कोटर्: -  जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती
उत्तराखंड हाई कोटर्: -  जस्टिस सुधीर सिंह

इनमें जस्टिस पी. सैम कोशी तेलंगाना हाई कोर्ट में कार्यरत हैं. जस्टिस मनाश रंजन पाठक गुजरात हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं. जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती कलकत्ता हाई कोर्ट में और जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाई कोर्ट में कार्यरत हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस पी. सैम कोशी का नाम

 दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए जस्टिस पी. सैम कोशी के नाम की सिफारिश की गई है. वह फिलहाल तेलंगाना हाई कोर्ट में कार्यरत हैं और वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में आपराधिक, दीवानी, संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों की सुनवाई होती है. मुख्य न्यायाधीश अदालत के प्रशासनिक कामकाज, पीठों के गठन और मामलों के बंटवारे जैसी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

गुजरात और तेलंगाना हाई कोर्ट में भी बदलाव 

गुजरात हाई कोर्ट के लिए जस्टिस मनाश रंजन पाठक का नाम सुझाया गया है. वह फिलहाल इसी हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं। कॉलेजियम की सिफारिश मंजूर होने पर उन्हें अदालत के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, तेलंगाना हाई कोर्ट के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती का नाम प्रस्तावित किया गया है. जस्टिस पी. सैम कोशी के दिल्ली हाई कोर्ट जाने की सिफारिश के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट के नेतृत्व में भी बदलाव हो सकता है.

 उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए जस्टिस सुधीर सिंह का नाम 

उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह के नाम की सिफारिश की गई है. अब इस प्रस्ताव पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है. मुख्य न्यायाधीश का पद किसी भी हाई कोर्ट में अहम होता है. अदालत में मामलों की सुनवाई को व्यवस्थित रखने, पीठों के गठन और प्रशासनिक कामकाज की निगरानी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

अब आगे क्या होगा? 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार की प्रक्रिया बाकी है. नामों पर निर्णय और नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही चारों न्यायाधीश अपने नए पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे. फिलहाल कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट के लिए नामों की सिफारिश की है. इन प्रस्तावों पर आगे होने वाली कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नियुक्तियां कब प्रभावी होंगी.


Leave Comments

Top