भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा महिला विश्व कप 2025 अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को भारतीय महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में सामना होगा। दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम भी इतिहास रचने के लिए तैयार है। 
हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे टॉस होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला कहां देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। इसके अलावा मैच से जुड़ी अपडेट्स आप 
Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।