अंशकालीन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड

भोपाल। अंशकालीन कर्मचारियों ने अपने खून से पोस्टकार्ड लिखे। मप्र कर्मचारी मंच के नेतृत्व में अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी बात कहते हुए पोस्टकार्ड लिखे।  कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने इस मौके पर बताया कि इन कर्मचारियों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है।  
प्रांताध्यक्ष पांडे ने कहा कि प्रदेश के 50 हजार अंशकालीन कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूर्ण होने के बावजूद भी कलेक्टर दर का वेतन नहीं दिया जा रहा है। पांडे ने कहा कि अंशकालीन कर्मचारी का नौकरशाही शोषण कर रही है और राज्य सरकार भी अंश कालीन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि हार थक के अंशकालीन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पोस्टकार्ड लिख कर मांग मंजूर करने की गुहार लगाई है। खून से पोस्टकार्ड लिखने वालों में मंगल सिंह गंधवानी जिला धार, आदित्य सिसोदिया धर्मपुरी धार चंपा वारटी बैतूल, जयंती उईके बैतूल, प्रमिला धुर्वे बैतूल, लीला चौहान सीता नायक राम प्रसाद राजगढ़ सहित कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave Comments

Top