वक्फ संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस चलाएगी जन जागरूकता अभियान

भोपाल। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में अब कांग्रेस भी जन जागरूकता अभियान चलाएगी। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में पूर्व विधायक हमीद काजी और एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी निजाम कुरैशी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम और सभी जिलों के अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने भास्कर से कहा कि वक्फ संशोधन बिल के विरोध में कानूनी लड़ाई कैसे लड़ना है। कैसे जन चेतना फैलाना है। बैठक में इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई है।
शेख अलीम ने कहा कि अभी पहलगाम में जो घटना हुई। उस घटना पर भाजपा को एक दिन भी हिन्दू-मुस्लिम करने का मौका नहीं मिला और हमारा अल्पसंख्यक समाज मैदान में आया। आतंकवाद और पहलगाम में हुए घिनौने कृत्य के विरोध में पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज ने पुतले जलाए। उसकी एक अलग ही पूरे प्रदेश में बात पहुंची कि हिन्दुस्तान का मुसलमान अपने देश और हिंदू भाईयों के साथ है। गंगा-जमुनी तहजीब के साथ है। ये वो लोग हैं जब हिन्दुस्तान पाकिस्तान अलग हो रहे थे तो छोड़कर नहीं गए।
53 प्रवक्ताओं की नियुक्ति
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में बदलाव किया गया है। मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने 53 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इस आशय का आदेश महामंत्री संगठन डॉ संजय कामले के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। कांग्रेस ने अब मुख्य प्रवक्ता का पद खत्म कर दिया है।  दस बार नियुक्ति में कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गई है। इनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी (कालापीपल), डॉ.अशोक मर्सकोले (निवास), बैजनाथ कुशवाह (सबलगढ़), विपिन वानखेड़े (आगर) को हटाया गया है। राजकुमार केलू उपाध्याय, रीना बौरासी, अवनी बंसल, अमित शर्मा को भी प्रवक्ताओं की लिस्ट से बाहर किया गया है।

Leave Comments

Top