MP News: पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अब 29 जुलाई को अगली सुनवाई, क्या उपचुनाव होगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST

दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। तीन साल की सजा बरकरार रहने से दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना तेज हो गई है।

MP News: Former MLA Rajendra Bharti gets no relief from the High Court, now the next hearing is on July 29, wi

एफडी घोटाले में दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती  दोषी 
 

विस्तार

दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। 25 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा पर रोक लगाने की उनकी मांग पर तत्काल सुनवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की है।  दरअसल, दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने हाल ही में राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार से जुड़े एक पुराने मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा और 1.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। उन पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले के जरिए वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी करने के आरोप साबित हुए थे। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। उन्होंने सजा पर रोक और जमानत की मांग की थी, ताकि उनकी राजनीतिक स्थिति पर असर न पड़े। हालांकि, हाईकोर्ट से उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली और अब इस मामले की सुनवाई जुलाई के अंत में होगी।
तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता स्वत: समाप्त हो गई थी। दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भेजी जा चुकी है। हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अब दतिया में उपचुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि जुलाई तक स्थिति नहीं बदलती है तो आने वाले महीनों में दतिया में चुनाव होना तय माना जा रहा है। 

Leave Comments

Top