Bhopal News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 04:46 PM IST

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान शुरू कर बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले एक महीने तक आवेदन लिए जाएंगे और जून के अंत तक राइटर्स, वीडियो एडिटर्स, रील्स मेकर्स व अन्य कंटेंट क्रिएटर्स की टीम तैयार कर चुनावी मैदान में उतारी जाएगी।

Bhopal News: Congress's Digital Army Ready Ahead of Assembly Elections; Social Media Team to Now Reach the Boo

सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजा

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अब अपनी चुनावी रणनीति का फोकस डिजिटल मोर्चे पर बढ़ा दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में विधानसभा ही नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को भोपाल में सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान की शुरुआत की गई।

Leave Comments

Top