आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अब अपनी चुनावी रणनीति का फोकस डिजिटल मोर्चे पर बढ़ा दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में विधानसभा ही नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को भोपाल में सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान की शुरुआत की गई।