CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 20 Jun 2026 09:34 PM IST

CJP Protest Live: दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद धरना स्थल खाली करने की अपील की। इसके बावजूद अभिजीत दीपके की मौजूदगी में प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। दीपके ने साफ कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। पल-पल के अपडेट यहां पढ़ें...

Live Update Cockroach Janata Party announces continuation of protest at Jantar Mantar

जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:48 PM, 20-Jun-2026

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दी तीसरी बार चेतावनी

जंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीसरी बार लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर निर्धारित स्थल खाली करने को कहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे हुए हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई।
09:31 PM, 20-Jun-2026

CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात

CJP Protest Live:  दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन तय समय सीमा के बाद भी जारी है। पुलिस ने धरना स्थल खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और कार्यकर्ता रातभर जंतर मंतर पर डटे रहेंगे। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ाने की भी अपील की। हालांकि  दीपके की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से इनकार कर दिया है। दीपके ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो बातचीत का रास्ता भी खुल सकता है।

Leave Comments

Top