09:48 PM, 20-Jun-2026
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दी तीसरी बार चेतावनी

जंतर पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीसरी बार लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर निर्धारित स्थल खाली करने को कहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे हुए हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई।
09:31 PM, 20-Jun-2026
CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात
CJP Protest Live: दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन तय समय सीमा के बाद भी जारी है। पुलिस ने धरना स्थल खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और कार्यकर्ता रातभर जंतर मंतर पर डटे रहेंगे। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ाने की भी अपील की। हालांकि दीपके की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से इनकार कर दिया है। दीपके ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो बातचीत का रास्ता भी खुल सकता है।