मंत्रीष्शाह के बाद अब उप मुख्यमंत्री देवड़ा के बयान पर विवाद

कांग्रेस हुई हमलावर, भाजपा ने दी सफाई
भोपाल। प्रदेश में मंत्री विजय ष्शाह के बयान का मामला अभी ष्शांत भी नहीं हुआ था कि राज्य के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान ने मामले को गर्मा दिया है। कांग्रेस ने देवड़ा के बयान का विरोध ष्शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा उप मुख्यमंत्री के बचाव में उतरी है।  भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष  अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा के बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जैसी नज़र वैसे नज़ारे होते हैं, जैसे भाव होते हैं तो आपके सुनने के अर्थ भी वैसे ही हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए देश की सेना का कोई सम्मान नहीं है और ये हमने पहले भी देखा है।
मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान पर विवाद हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई को लेकर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। दरअसल, इस वाक्य से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर रहे थे। इस वजह से कांग्रेस ने उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। दावा है कि उपमुख्यमंत्री देवड़ा पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक होने की बात कर रहे थे।  
दरअसल उप मुख्यमंत्री देवड़ा गुरुवार को जबलपुर के दौरे पर थे। जहां, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि मन में बहुत क्रोध था, जो नजारा हमने देखा, जो पर्यटक घूमने गए थे, वहां चुन-चुनकर, धर्म पूंछ-पूंछकर, महिलाओं को एक तरह खड़ा करके, बच्चों के सामने पुरुषों को गोली मार दी गई। उस दिन से देश के लोगों में बहुत तनाव था, जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा। जिन आतंकवादियों ने माताओं का सिंदूर मिटाया, और आतंकवादियों को जो पाल रहे हैं, उनको जब तक नेस्तनाबूद नहीं करते, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे। देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।
कांग्रेस ने बताया सेना का अपमान
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश की सेना का अपमान किया गया है। इसे हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा। इस बयान से भाजपा की सेना के प्रति सोच उजागर होती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का कथन सेना का अपमान करने वाला है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि ये पार्टी के बयान है या इन नेताओं के स्वयं के हैं।  
कांग्रेस के लिए देश की सेना का सम्मान नहीं
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा के बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जैसी नज़र वैसे नज़ारे होते हैं, जैसे भाव होते हैं तो आपके सुनने के अर्थ भी वैसे ही हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए देश की सेना का कोई सम्मान नहीं है और ये हमने पहले भी देखा है। आज भी कांग्रेस के नेता वही प्रवृत्ति बता रहे हैं। जगदीश देवड़ा ने बिल्कुल ठीक कहा है। पूरा देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया है। अब कांग्रेसियों के मन में जो है, वही भाव निकलकर आएंगे। ये देश पूरी सेना के लिए अपने आपको कृतज्ञ महसूस करता है और भारतीय जनता पार्टी के नेता इसी बात को दोहरा रहे हैं।  
राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। राजधानी भोपाल में आज  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर विजय शाह का इस्तीफा लेने के लिए पत्र दिया तो राजभवन के बाहर काले कपड़े पहनकर धरने पर बैठ गए थे। बाद में पुलिस ने इन विधायकों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave Comments

Top