भोपाल समाचार, 28 जुलाई 2026: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, कई जिलों के कलेक्टरों बदल दिया गया है और मंत्रालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
स्थानांतरित अधिकारियों और उनकी नवीन पदस्थापना का विवरण नीचे दी गई सूची (List) में देखा जा सकता है:
श्री दिनेश जैन (2011): अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।
श्री गिरीश शर्मा (2011): परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल तथा अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक, रोजगार (अतिरिक्त प्रभार) से अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग।
श्री अंकित अस्थाना (2014): उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
सुश्री अदिति गर्ग (2015): कलेक्टर, जिला मंदसौर से परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक, रोजगार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एस.एस.आर. ग्लोबल स्किल पार्क (अतिरिक्त प्रभार)।
श्री पार्थ जायसवाल (2015): कलेक्टर, जिला छतरपुर से कलेक्टर, जिला शहडोल।
श्री मृणाल मीणा (2015): कलेक्टर, जिला बालाघाट से कलेक्टर, जिला छतरपुर।
सुश्री मिशा सिंह (2016): कलेक्टर, जिला रतलाम से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल।
श्री कुमार सत्यम (2017): अपर कलेक्टर, जिला ग्वालियर से कलेक्टर, जिला बालाघाट।
IAS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार और विशेष दायित्वों में बदलाव
इस latest government orders MP के तहत कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
श्री स्वरोचिष सोमवंशी (2012), जो वर्तमान में ओएसडी-सह-अपर आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी हैं, उन्हें अब अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग और संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं दूसरी ओर, श्री ऋषि गर्ग (2013) को राज्य योजना आयोग और एआईजीजीपीए (AIGGPA) के अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है, हालांकि वे प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रूप में कार्य करते रहेंगे।
Government's Step Towards Administrative Strengthening in MP
राज्य सरकार द्वारा किया गया यह Madhya Pradesh administrative reshuffle news शासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से कौशल विकास (Skill Development) और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से इन क्षेत्रों में नई गति आने की उम्मीद है। आदेश के अनुसार, सुश्री अदिति गर्ग और सुश्री मिशा सिंह की नियुक्तियों के संबंध में पूर्व में जारी कुछ आदेशों को संशोधित भी किया गया है। यह सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेंगी।
Government's Step Towards Administrative Strengthening in MP
राज्य सरकार द्वारा किया गया यह Madhya Pradesh administrative reshuffle news शासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से कौशल विकास (Skill Development) और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से इन क्षेत्रों में नई गति आने की उम्मीद है। आदेश के अनुसार, सुश्री अदिति गर्ग और सुश्री मिशा सिंह की नियुक्तियों के संबंध में पूर्व में जारी कुछ आदेशों को संशोधित भी किया गया है। यह सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेंगी।

personUpdesh Awasthee 7/28/2026 07:30:00 PM2 minute read

