यूथ कांग्रेस ने शुरू की नॉमिनेशन की प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में आज यानी  रविवार से यूथ कांग्रेस में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक के कुल 6 पदों पर ऑनलाइन नॉमिनेशन होगा। प्रदेश में पांच साल बाद चुनाव कराए जा रहे हैं।
यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 9 बजे से नॉमिनेशन होगा। जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 6 मई तक रोजाना आठ घंटे नॉमिनेशन होगा। 18 अप्रैल  को एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव का ऐलान किया गया था। इलेक्शन प्रोसेस के तहत सभी जिलों में 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटरों का दौरा चला। नॉमिनेशन पर 28 अप्रैल से दावे अप्पतियों और सुनवाई शुरू होगी, जो 7 मई तक चलेगी। चुनाव के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 तक मान्य की जाएगी। कैंडिटेट को चुनने के लिए एक सदस्य कुल 6 वोट कर सकेंगे। संगठन ने चुनाव के साथ सदस्यता अभियान शुरू किया है। प्रदेशभर में करीब 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट है। सदस्यता और वोटिंग एंड्राइड एप व पोर्टल से होगी।
यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेश के 7 जिलों में एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें सागर, देवास, जबलपुर (शहर), पांढुर्णा, गुना, बुरहानपुर और सतना जिला शामिल है। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी। 11 मई तक फाइनल कैंडिडेट तय हो जाएंगे।  प्रदेश अध्यक्ष पद, प्रदेश महासचिव पद, जिला अध्यक्ष पद, जिला महासचिव पद, विधानसभा अध्यक्ष पद और ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मतदान कराया जाएगा।

Leave Comments

Top