सीजफायर पर कांग्रेस हमलावर, पोस्टर के जरिए बोला हमला

 

भोपाल। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच मध्यप्रदेश में सियासत गर्म है। सीजफायर के बाद सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने सीधे हमला न बोलकर पोस्टर के माध्यम से सरकार को आईना दिखाया है।
राजधानी भोपाल कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच मध्यप्रदेश में सियासत गर्म है। सीजफायर के बाद सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने सीधे हमला न बोलकर पोस्टर के माध्यम से सरकार को आईना दिखाया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर लिखा इंदिरा गांधी होना आसान नहीं।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह समझौता हुआ है कि अब दोनों देश जमीन, हवा और समंदर में किसी भी तरह की फायरिंग या सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन भारत का आरोप है कि पाकिस्तान ने इस समझौते के कुछ ही घंटों बाद सीजफायर तोड़ दिया। इसी के बाद इंदिरा गांधी को याद करते हुए पोस्टर सामने आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है।  
चलाया जाएगा इंदिरा फिर तेरी याद आई कार्यक्रम
भारत-पाक के बीच युद्ध विराम के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ‘इंदिरा फिर तेरी याद आई’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि “इंदिरा ने पाकिस्तान को बांग्लादेश को अलग किया तब जब भारत के पास कुछ नहीं था। तब ऐसा निर्णय लिया कि देश आज उनकी कमी और नेतृत्व को याद कर रहा है। आसान नहीं होता इंदिरा गांधी हो जाना। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं जो भारत की आर्थिक स्थिति आज है तब नहीं थी। तब भी उनका नेतृत्व तगड़ा था। भाषण देने में और युद्ध लड़ने में, देश की आवाज को समझने में अंतर होता है जो आज साफ साफ दिख रहा है।


Leave Comments

Top