Bhopal News: भोपाल पहुंचे ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि,इत्तेहाद जलसे में एकता और भाईचारे का दिया संदेश

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 07:50 PM IST
 

भोपाल में आयोजित इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे में ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि की मौजूदगी में एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Bhopal News: Representative of Iran's Supreme Leader Arrives in Bhopal; Delivers Message of Unity and Brotherh

इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला 

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करना रहा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ईरान से आए सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही रहे। उनके भोपाल पहुंचते ही कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ गया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और समाज को मजबूत बनाएं।

Leave Comments

Top