BRICS: ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष पर नहीं बनी आम सहमति, जारी किया गया ‘चेयर स्टेटमेंट’

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 09:53 PM IS

पिछले हफ्ते नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समूह की बैठक के दौरान, ईरान पर अमेरिका-इस्राइल युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच गहरे मतभेदों के कारण सहमति नहीं बन पाई। भारत इस मुद्दे पर आम राय बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह विफल रहा। 

BRICS meeting couldn't produce consensus on West Asia conflict due to difference of position

BRICS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिक्स देशों के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मतभेद सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर सदस्य देशों के अलग-अलग रुख के कारण सहमति नहीं बन सकी। पिछले हफ्ते नई दिल्ली में ब्रिक्स के उप विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक हुई थी। इसमें भारत ने साझा रुख बनाने की कोशिश की, लेकिन मतभेदों के चलते यह संभव नहीं हो पाया।


Leave Comments

Top