ममता का मोदी सरकार पर तंज: 'बंगाल चुनाव के लिए आ गईं बख्तरबंद गाड़ियां, फिर क्यों नहीं रोक पाए पहलगाम हमला'

पीटीआई, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 10:31 PM IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों और बख्तरबंद गाड़ियों की तैनाती को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सुरक्षा बलों के इस्तेमाल को लेकर पहलगाम हमले का संदर्भ देते हुए भाजपा पर हमला बोला। इस दौरान सीएम 'दीदी' ने महिलाओं से मतदान केंद्रों की सुरक्षा करने की अपील भी की। बंगाल की मुख्यमंत्री ने और क्या-क्या कहा? खबर में जानिए...

mamata banerjee rally kolkata pahalgam attack security forces bengal elections
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल - फोटो : @अमर उजाल

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। रविवार को 'दीदी' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के कहने पर बंगाल चुनाव के लिए बख्तरबंद गाड़ियां आ गईं, लेकिन पाकिस्तान-परस्त आतंकी पहलगाम में घुसकर 26 बेगुनाहों को मार गए, तब ये सुरक्षा कहां थी? 

Leave Comments

Top