ममता की टिप्पणी पर SC आयोग सख्त: मुख्य सचिव और DGP से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, क्या है पूरा मामला?

आईएएनएस, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 11:19 PM IST

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने ममता बनर्जी द्वारा एससी समुदाय पर की गई कथित टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट न मिलने पर समन जारी करने की चेतावनी दी है। चुनावी माहौल में इस दखल ने

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया उबाल आ गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने एक बंगाली समाचार चैनल पर प्रसारित वीडियो क्लिप का स्वतः संज्ञान लिया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री कथित तौर पर अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है

 


Leave Comments

Top